भारत के साथ रूट की साझेदारी जारी।
भारत के साथ रूट की साझेदारी जारी के बारे मे।
भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में 126.75 के औसत से 507 रन, टेस्ट करियर में आठ सेंचुरी (23 टेस्ट में) भारत के खिलाफ, घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैचों अब तक 1344 रन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की भारत के साथ 'साझेदारी' जारी है।
रूट ने इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हेडिंग्ले के अपने घरेलू मैदान पर गुरुवार को एक और शतक (121 रन, 165 गेंद, 14 फोर) ठोक दिया।
सीरीज में यह उनकी तीसरी सेंचुरी है। रूट के 124 गेंदों पर बने। इस शतक के बूते मेजबान टीम ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली इनिंग्स में आठ विकेट पर 423 रन बना लिए थे। पहली इनिंग्स के आधार पर उसकी बढ़त 345 रन की हो गई है। भारत की पहली इनिंग्स 78 पर सिमट गई थी।
रूट ने करियर की 23वीं सेंचुरी बनाई।
इंग्लैंड से केवल तीसरे: अपना 108वां टेस्ट मैच खेल रहे रूट ने करियर की 23वीं सेंचुरी बनाई। यह इस साल उनकी छठी सेंचुरी है। इनमें से चार भारत के खिलाफ आई हैं। रूट इंग्लैंड के केवल तीसरे क्रिकेटर हैं। जिन्होंने एक साल में छह टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं। यह उपलब्धि 1947 में डेनिस कॉम्पटन ने हासिल की थी जबकि माइकल वॉन ने 2002 में उनकी बराबरी की थी।
रूट और डेविड मलान ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन जुटाए जिससे इंग्लैंड ने टी-ब्रेक तक तीन विकेट पर 298 रन बनाकर 220 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत को नई गेंद लेने के बाद अपने गेंदबाजों से विकेट लेने की उम्मीद थी। पर उन्हें दूसरे सेशन में एकमात्र सफलता ब्रेक की अंतिम गेंद पर मिली जिसमें मोहम्मद सिराज ने मलान को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
छठे विकेट के तौर पर रूट जब बुमरा की गेंद पर बोल्ड हुए तब तक इंग्लैंड की बढ़त 305 रन की हो गई थी। मलान के साथ तेज पार्टनरशिप: मलान और रूट ने तीसरे विकेट के लिए केवल 31 ओवर्स में 139 रन की भागीदारी की।
कप्तान से प्रेरणा भारत के खिलाफ इसी साल 2021 मे अपनी चौथी सेंचुरी लगाई।
इस दौरान दोनों ने कई दर्शनीय शॉट्स खेले। कप्तान से प्रेरणा भारत के खिलाफ इसी साल 2021 मे अपनी चौथी सेंचुरी लगाई कप्तान जो रूट ने उमें लेते हुए मलान ने भी अपना या अर्धशतक पूरा करने के लिए तेजी से रन बनाए।
जिसमें उन्होंने शमी की गेंद पर थर्ड मैन पर और पॉइंट की ओर लगातार दो फोर जमाए। फिर एक रन लेकर अपना सातवां अर्धशतक पूरा और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।
इस तरह मई 2005 के बाद इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने घरेलू मैदान पर एक इनिंग्स में 50 से अधिक रन जोड़े। तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे मलान अच्छी लय को जारी रखते हुए क्रीज पर जम गए थे।
पर सिराज की एक फुल लेंथ गेंद मलान के बैट का किनारा चूमती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई जिस पर कैच की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया।
पर सिराज के कहने पर कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को तीसरा विकेट मिल गया। उन्होंने 70 रन (128 गेंद, 11 फोर) बनाए।
73 साल बाद हुआ ऐसा लीड्स में 1948 के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि इंग्लैंड के टॉप-4 बल्लेबाजों ने किसी टेस्ट मैच की एक इनिंग्स में 50 या इससे अधिक रन बनाए। ओपनर रोरी बर्न्स (61) और हसीब हमीद (68) ने अर्धशतक बनाते हुए टीम के लिए शानदार प्लेटफॉर्म तैयार किया। बाद में डेविड मलान (70) ने भी कप्तान जो रूट का साथ निभाते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी।
निष्कर्ष
आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको भारत के साथ रूट की साझेदारी जारी। के बारे मे बताया। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।
तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद।
Please do not enter any spam link in the comment box.