Type Here to Get Search Results !

आश्विन की वापसी, धोनी भी होंगे साथ।

आश्विन की वापसी, धोनी भी होंगे साथ।

आश्विन की वापसी, धोनी भी होंगे साथ।

आश्विन की वापसी, धोनी भी होंगे साथ के बारे मे।

अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस पंद्रह सदस्यीय टीम में सबसे आश्चर्यजनक सिलेक्शन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का रहा। अश्विन जुलाई 2017 से सफेद बॉल फॉर्मेट यानी टी20 और वनडे में भारत के लिए नहीं खेले हैं। 

यही नहीं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले चार मैचों में बाहर बैठना पड़ा है। अश्विन के सिलेक्शन पर बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि वह भले ही भारत के लिए हाल फिलहाल नहीं खेले हों। लेकिन वह हमारे बेस्ट स्पिनर हैं। उनको हमने आईपीएल में भी खेलते देखा है। 

टीम में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को रखा गया है। जबकि पिछले कुछ वर्षों से टी20 टीम के अहम सदस्य रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम के ऐलान के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीसीसीआई सेक्रटरी जय शाह ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक जानकारी देकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि धोनी भी टीम के साथ यूएई में रहेंगे।

चेतन ने यह भी साफ किया कि टीम में ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा का साथ देंगे केएल राहुल। ईशान किशन को पिछले साल यूएई में हुई आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला है। ईशान टीम के तीसरे ओपनर होंगे। लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्हें मिडल ऑर्डर में भी खिलाया जा सकता है। वह टीम के रिजर्व विकेटकीपर भी होंगे। टीम में पांच स्पिनर रखे गए हैं।

कैप्टन का अनुभव।

टीम इंडिया को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने और फिर 50 ओवर के फॉर्मेट में भी वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी यूएई में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के साथ होंगे। हालांकि, इस बार उनका रोल कुछ अलग होगा। 

उनके अनुभवों का लाभ लेने के लिए उन्हें टीम के मेंटर के तौर पर जोड़ा गया है। 'कैप्टन कूल' के बारे में बोर्ड सेक्रटरी जय शाह ने कहा कि हम उनके आभारी हैं। कि उन्होंने हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया और वह टीम के साथ जुड़ेंगे। धोनी खिलाड़ियों में अपना अनुभव बांटेंगे और हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मिलकर। काम करेंगे।

निष्कर्ष

आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको आश्विन की वापसी, धोनी भी होंगे साथ। के बारे मे बताया। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।

तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad