Type Here to Get Search Results !

मनोज तिवारी ने सीएम से पूछा, क्यों है छठ पूजा के लिए अलग कानून? सोनिया विहार इलाके से आज निकाली जाएगी रथ यात्रा।

मनोज तिवारी ने सीएम से पूछा,  क्यों है छठ पूजा के लिए अलग कानून? सोनिया विहार इलाके से आज निकाली जाएगी रथ यात्रा। 


मनोज तिवारी ने सीएम से पूछा,  क्यों है छठ पूजा के लिए अलग कानून? सोनिया विहार इलाके से आज निकाली जाएगी रथ यात्रा।

Chhath puja 2021: दिल्ली में छठ पूजा को लेकर सियासत गरमा गई है। और इस मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। 

वह शनिवार को सोनिया विहार इलाके से रथ यात्रा भी निकालने वाले हैं। वह रथों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ले जाएंगे। और लोगों से पूछेंगे कि छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाना उचित है या नहीं। 

साथ ही छठ का पर्व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जा सकता है या नहीं? उसके बाद वह लोगों की राय से दिल्ली सरकार को भी अवगत कराएंगे।

शुक्रवार को तिवारी ने इस विषय पर अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस भी की। जिसमें उन्होंने दिल्ली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी छठ पूजा में हमेशा बाधा डालने का काम करती है। 

दिल्ली में लगभग ज्यादातर लोगों को वैक्सीन मिल चुकी है। कोरोना के मामले पूरी तरह नियंत्रण में हैं। बाजार खुले हैं, और साथ ही शराब के ठेके खुले हैं। सिनेमा हॉल और स्वीमिंग पूल खुले हैं। फिर दिल्ली सरकार छठ पूजा से क्यों परहेज कर रही है? 

नवंबर में होने वाली पूजा को अब से रोकने के फैसले पर सवाल उठाते हुए। उन्होंने कहा कि इतनी जल्दबाजी में फैसला लेने की क्या जरूरत थी? मनोज तिवारी ने अरविन्द केजरीवाल पर पूर्वांचल वासियों की आस्था को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। 

और कहा कि छठ पूजा के संदर्भ में अलग कानून लागू करने के पीछे अरविंद केजरीवाल की मंशा को समझने की जरूरत है। एक महीने बाद छठ पूजा होने जा रही है। ऐसे में केजरीवाल की छठ पूजा पर अभी से रोक लगाने की जल्दबाजी संदेह पैदा करती है।

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया।

तिवारी ने आरोप लगाया। कि अरविंद केजरीवाल एक सुनियोजित साजिश के तहत पूर्वांचल के निवासियों के विश्वास को ठेस पहुंचाकर उन्हें दिल्ली से पलायन करने के लिए मजबूर करना चाहते थे। 

वह कोरोना को लेकर अफवाह फैलाकर देश के सबसे बड़े पलायन के सूत्रधार बन गए हैं। बीजेपी सांसद ने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी भी तरह की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निष्कर्ष

आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको मनोज तिवारी ने सीएम से पूछा,  क्यों है छठ पूजा के लिए अलग कानून? सोनिया विहार इलाके से आज निकाली जाएगी रथ यात्रा। के बारे मे बताया। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।

तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad