Type Here to Get Search Results !

जिम जाने से पहले जान लें क्या है, आपका दिल का हाल। वार्ना हो जायगी बड़ी अनहोनी।

जिम जाने से पहले जान लें क्या है, आपका दिल का हाल। वार्ना हो जायगी बड़ी अनहोनी।

जिम जाने से पहले जान लें क्या है, आपका दिल का हाल। वार्ना हो जायगी बड़ी अनहोनी।

ऐसा माना जाता है कि। जिम जाने से हमारी फिटनेस अच्छी रहती है। लेकिन पुनीत राजकुमार को जिम जाने के कुछ देर बाद हार्ट अटैक आना। और इससे पहले रेगुलर जिम जाने वाले ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने के बाद देहांत होना लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है।

जिम में ये बड़ी गलती है।

हम जानते ही हैं बड़े स्टार्स के पास जिम ट्रेनर, न्यूट्रीशियनिस्ट होते हैं। जो उन्हें गाइड करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि। ट्रेनर के रहते हुए। अच्छी डायट लेने के बावजूद किसी को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है। इस बारे में श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट में सीनियर कंसल्टेंट एंड इंचार्ज (सीटीवीएस) डॉ. राकेश चुग बताते हैं।

इसके कई कारण हो सकते हैं। किसी-किसी के दिल की रक्तवाहिनी में अस्थायी प्लाक (Plaque) होते हैं। जो हार्ट अटैक का एक कारण हो सकता है। दूसरा शरीर की क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करना, तीसरा स्ट्रेस का स्तर भी एक वजह हो सकता है। वहीं एक कारण ये भी हो सकता है कि किसी ने 40 या 45 की उम्र में अपना रेगुलर हेल्थ चेकअप ना कराया हो। 

और वह किसी शारीरिक समस्या को लेकर अनजान हो। इतना ही नहीं, अपनी मर्जी से शरीर को बार-बार मोडिफाई करना भी आपके दिल पर असर डालता है। सेलिब्रटीज अक्सर अपना वजन घटाते या बढ़ाते रहते हैं।

इसलिए इसका भी दिल पर बड़ा असर होता है। वहीं चीफ ऑफ क्लीनिकल सर्विस (मनीपाल हॉस्पिटल) डॉ. युगल किशोर मिश्रा बताते हैं। 'देखा गया है कि। लोग जिम में देर तक हैवी एक्सरसाइज करते हैं। जो उनकी क्षमता से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में आजकल जिम जाने वाले सप्लिमेंट्स और कुछ ऐसी दवाओं को

प्रयोग करते हैं। जिससे उनको थकावट महसूस नहीं होती। और लगातार ज्यादा एक्सरसाइज करते है। वहीं प्रोटीन को लेकर भी लोगों को लगता है कि। उसका शरीर पर बुरा असर नहीं पड़ता, जबकि ऐसा नहीं है। आपके शरीर को तीन चीजों से एनर्जी मिलती है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट। 

इन तीनों को सही अनुपात लेने से ही आपको एनर्जी मिलती है। जो सोचते हैं कि। सिर्फ प्रोटीन ही ज्यादा लेंगे। तो वह अप्राकृतिक तो है ही। साथ ही आपके शरीर पर बुरा असर भी डालेगा। हमने ऐसे पेशेंट्स भी देखे हैं। जिनकी प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लेने से किडनी फेल हो गई। तो इससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।'

उम्र का तकाजा भी समझें।

जिम और आपकी मेडिकल कंडीशन का बहुत बड़ा रिश्ता है। जहां कई जिम जॉइनिंग से पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूछते हैं। तो बहुत से ऐसे भी हैं। जहां इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में जिम के दौरान व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। 

बकौल डॉ. युगल किशोर मिश्रा, 'हमारे देश में ज्यादातर जिम में ट्रेंड ट्रेनर नहीं होते हैं। इसलिए ये एक चिंता की बात है। लेकिन आपका दिल बीमार है कि। नहीं और आपको जिम जाना चाहिए कि नहीं। ये आपको पहले ही देखना होगा। 

जैसे कि अगर परिवार में पहले से ही किसी को दिल की बीमारी रही हो, आपको डायबिटीज है। या परिवार में किसी को शुगर की समस्या है। तो जिम जॉइन को करने से पहले ही आपको अपना मेडिकल

चेकअप कराना चाहिए। साथ ही जिम को भी इस बारे में जानकारी जरूर दें। साथ ही किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से अपना डायट चार्ट बनवाएं।' डॉक्टर्स मानते हैं कि। जो एक्सरसाइज आप 20 की उम्र में कर पाएंगे। वह 30 की उम्र में करने में आपको परेशानी होगी। 

वहीं 40 की उम्र तक आते-आते आपका शरीर हैवी एक्सरसाइज करने में सक्षम नहीं रहता। ऐसे में आप उम्र के हिसाब से एक्सरसाइज करें। लेकिन एनी टाइम फिटनेस जिम के एमी विकास जैन कहते हैं। 'उम्र एक नंबर है। हर व्यक्ति और उसका शरीर अलग होता है। 

हम सभी को अपनी क्षमता के अनुसार ही जिम करना चाहिए। हमने ऐसे भी लोग देखें हैं। जो सीनियर सिटीजन हैं। लेकिन वह काफी फिट रहते हैं। और एक्सरसाइज करते हैं। तो ये आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।'

क्या है जिम करने का सही तरीका?

इस बारे में विकास जैन कहते हैं। 'सामान्य तौर पर लोग 1 घंटा एक्सरसाइज करते हैं। फिर भी गोल के हिसाब से ये समय कम ज्यादा होता रहता है। लेकिन जो भी पहली बार जिम करता है। उसे शुरुआत बेसिक एक्सरसाइज से ही करनी चाहिए। 

अपनी मर्जी से कोई भी एक्सरसाइज न करके किसी ट्रेंड ट्रेनर की सलाह लें। अगर जिम में ट्रेनर नहीं है। तो कहीं से किसी दूसरे ट्रेनर से राय लें। इसके साथ ही अपना गोल तय करने के बाद ही एक्सरसाइज की शुरुआत करें। जिम जॉइन करने के दौरान आप अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में ट्रेनर को जानकारी जरूर दें।'

निष्कर्ष

आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको जिम जाने से पहले जान लें क्या है, आपका दिल का हाल। वार्ना हो जायगी बड़ी अनहोनी। के बारे मे बताया, अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।

तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad