Type Here to Get Search Results !

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसे में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की हुई मौत।

Top Post Ad

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसे में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की हुई मौत।

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसे में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की हुई मौत।

बिहार के लखीसराय जिले में आज मंगलवार को एक बुरे सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। और चार अन्य घायल भी हो गए  है। कुछ सूत्रों ने कहा कि छह मृतकों में से पांच दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे।

और सूत्रों के अनुसार हादसा आज मंगलवार सुबह हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास सिकंदरा-शेखपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग-333 पर हुआ था। 

पीड़ित पटना से जमुई लौट रहे थे। जहां वे एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे।

अचानक से उनका वाहन (कार) खाली एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से बहुत बुरी तरह टकरा गया। हादसे में चालक समेत छह लोगों की मौके पर ही बुरी तरह से मौत हो गई। जबकि चार घायलों को गंभीर हालत में जमुई के सदर अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान लालजीत सिंह, और उनके दो बेटे अमित शेखर उर्फ ​​(नेमानी सिंह) और राम चंद्र सिंह, बेटी बेबी देवी, भतीजी अनीता देवी और चालक प्रीतम कुमार के रूप में हुई है।

लालजीत सिंह जी हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के बहनोई थे। और ओपी सिंह सुशांत सिंह राजपूत के साले हैं।

पीड़ित ओपी सिंह की बहन गीता देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर जमुई लौट रहे थे।

निष्कर्ष

आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको बिहार के लखीसराय में सड़क हादसे में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की हुई मौत। के बारे मे बताया, अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।

तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.