Type Here to Get Search Results !

Praveen Kumar Sobti: महाभारत के भीम का 74 साल की उम्र मे निधन। जानिये उनकी खेल यात्रा, अभिनय, राजनीति करियर के बारे मे?

Praveen Kumar Sobti: महाभारत के भीम का 74 साल की उम्र मे निधन। जानिये उनकी खेल यात्रा, अभिनय, राजनीति करियर के बारे मे? 

Praveen-Kumar-Sobti-death

Praveen Kumar Sobti Passes Away: प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti), जिन्हे हम सब भीम के नाम से भी जानते है। और जोकी बीआर चोपड़ा जी (BR Chopra) की महाभारत में एक अहम् भीम की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे। आज उनका  74 साल की उम्र मे निधन हो गया। आज 7 फरवरी, 2022 को दिल्ली के अशोक विहार, उनका निधन हो गया।

कथित तौर पर अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती जी (Praveen Kumar Sobti) को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। उनके सब रिश्तेदार ने ये बताया है कि, उनको सीने में संक्रमण की काफी पुरानी समस्या थी। और वह अब अपने पीछे अपनी पत्नी और साथ ही अपनी बेटी को छोड़ गए हैं।

हम आपको बता दे की, प्रवीण कुमार सोबती जी एक बेहद प्रतिभाशाली ट्रैक और साथ ही फील्ड एथलीट भी थे। और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। और साथ ही चार बार एशियाई खेलों के पदक के विजेता भी थे। और उनकी सब  उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

प्रवीण कुमार सोबती: खेल यात्रा। 

  • प्रवीण कुमार सोबती जी चक्का और  हथौड़ा फेंक एथलीट थे।
  • और उन्होंने एशियाई खेलों में पुरे चार पदक जीते थे। 1 रजत, 1 कांस्य और  2 स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) ने कई साल पहले 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों में हैमर थ्रो में भी रजत पदक को जीता था।
  • प्रवीण कुमार सोब ने दो ओलंपिक खेलों, पहले 1968 मेक्सिको खेलों और दूसरे 1972 म्यूनिख खेलों में भारत का बहुत प्रतिनिधित्व किया था।
  • उन्हें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से भी सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें अपनी इस खेल साख के कारण सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) Border Security Force (BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी।

जानिये कैसे आये अभिनय मे? 

कई साल पहले, 1970 के दशक के अंत में ट्रैक एंड फील्ड में अपना करियर को खत्म करने के बाद, प्रवीण कुमार सोबती ने अभिनय में अपना पहला कदम रखा।

और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रविकांत नागाइच निर्देशित थी। जिसमें उनका कोई भी संवाद नहीं था। उनका वह पहला रोल था। 

फिर कुछ टाइम बाद, वह 1981 में 'रक्षा' में भी दिखाई दिए थे। और करिश्मा कुदरत का, अजूबा, युद्ध, खुदगर्ज़, घायल, ज़बरदस्त, आक्का अर्जुन, इलाका, सिंघासन सहित, और मोहब्बत के दुश्मन कई अन्य अच्छी फ़िल्मों में उन्होंने अभिनय किया था।

बॉलीवुड में उनकी सबसे ज्यादा यादगार, लोगप्रिय भूमिका अमिताभ बच्चन की 'शहंशाह' मूवी में मुख्तार सिंह के रूप में थी। और वह धर्मेंद्र की 'लोहा' का भी एक अहम् हिस्सा थे।

वह आमतौर पर अपने विशाल शरीर के कारण गुर्गे, अंगरक्षक और या फिर डॉन, गुंडे की भूमिका निभाते थे। बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की 'महाभारत' में उनकी अब तक की सबसे ज्यादा यादगार भूमिका भीम की है। 

वह सबको बहुत ज्यादा पसंद आयी। और  जिसने उन्हें एक घरेलू नाम भी बना दिया। और अन्य कई कलाकारों की तरह, सोबती शो में उनके द्वारा निभाए गए चरित्र का पर्याय बन गए।

प्रवीण कुमार सोबती जी (Praveen Kumar Sobti) की आखिरी फिल्म रिलीज 'महाभारत और बर्बर' थी। जिसमें उन्होंने एक बेहद अच्छी भीम की भूमिका निभाई थी।

जानिये कैसे रही राजनीति?

प्रवीण कुमार सोबती जी (Praveen Kumar Sobti) ने भी राजनीति में अपना करियर बनाने की पूरी कोशिश की थी। और उन्होंने साल 2013 के दिल्ली के विधानसभा चुनाव में दिल्ली के वजीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। पर हालाँकि, वह हार गए  थे। और उसके बाद फिर भारतीय जनता पार्टी में बाद मे शामिल हो गए।

और अभी हाल ही में उन्होंने पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जताई थी। इस बात पर वह काफी दुखी थे।

निष्कर्ष

आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको Praveen Kumar Sobti: महाभारत के भीम का 74 साल की उम्र मे निधन। जानिये उनकी खेल यात्रा, अभिनय, राजनीति के बारे मे। के बारे मे बताया, अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।

तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad