Happy Chhath Puja 2021: जानिये Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Timings: जानिए सूर्य को अर्घ्य देने का समय और साथ ही पूरी विधि।
Chhath Puja 2021: Shubh Muhurat, Puja Vidhi, और Time, Samagri, Mantra: छठ पूजा पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। और ये तिथि इस साल 2021 मे 10 नवंबर को है।
पुरे मुख्य रूप से इस पर्व को झारखंड बिहार,और साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। और इस पर्व में पुरे 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है।
मान्यता है की छठ पूजा करने से हर इंसान की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। और खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। वो कहते हैं। जो लोग अपने संतान सुख से वंचित हैं। उनके लिए ये व्रत एक वरदान के रूप मे साबित होता है।
अब जानिए छठ पर्व की पूरी पूजा विधि, प्रसाद, सामग्री कथा और आरती।
छठ पूजा: संध्या अर्घ्य और प्रात:काल के अर्घ्य का समय
(संध्या अर्घ्य) 10 नवंबर सूर्यास्त का समय : 05:30 PM
1, (प्रात:काल अर्घ्य) 1 नवंबर सूर्योदय का समय : 06:41 AM
अब जानिये छठ पूजा का अहम् महत्व।
इस पूजा में सूर्य देव की मन से पूजा की जाती है। और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की भी मन से पूजा होती है।
लोगो द्वारा मान्यता है कि। छठी मैया संतानों की बहुत रक्षा करती हैं। और उन्हें दीर्घायु भी प्रदान करती हैं। और साथ ही पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये सब पर्व मनाया जाता है।
अब जानिये छठ पूजा की विधि।
छठ पूजा के दिन प्रात: काल स्नानादि के बाद एक संकल्प लिया जाता है। और संकल्प लेते समय निचे दिए गए मन्त्र का उच्चारण भी किया जाता है।
- ॐ अद्य अमुक गोत्रो अमुक नामाहं मम सर्व पापनक्षयपूर्वक शरीरारोग्यार्थ श्री सूर्यनारायणदेवप्रसन्नार्थ श्री सूर्यषष्ठीव्रत करिष्ये।
और पूरे दिन निराहार और निर्जला व्रत रखा जाता है। फिर उस दिन शाम के समय नदी या फिर कोई तालाब में जाकर अच्छे से स्नान किया जाता है। और सूर्यदेव जी को अर्घ्य दिया जाता है।
अर्घ्य देने के लिए सामन
अर्घ्य देने के लिए बांस की तीन बड़ी टोकरी या बांस या पीतल के तीन सूप लें। इनमें चावल, दीपक, गन्ना, हल्दी, लाल सिंदूर, सुथनी, सब्जी और शकरकंदी रखें।
साथ में ही एक थाली, दूध और गिलास ले लें। और फलों में नाशपाती, पान, शहद, बड़ा नींबू, कैराव, कपूर, सुपारी, मिठाई और चंदन रखें।
इसमें ठेकुआ, मालपुआ और खीर, सूजी का हलवा, पूरी, चावल से बने लड्डू भी रखें। और सभी सामग्रियां टोकरी में सजा लें।
और सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा का सारा प्रसाद सूप में रख दे। और फिर सूप में एक दीपक भी जला लें। और इसके बाद नदी या फिर तालाब में उतर कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय इस मंत्र का उच्चारण करें।
- ऊं एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते।
- अनुकम्पया मां भवत्या गृहाणार्ध्य नमोअस्तुते॥
छठ पूजा की पूरी सामग्री: नए वस्त्र, बांस की दो बड़ी टोकरी या सूप, थाली, पत्ते लगे गन्ने, बांस या फिर पीतल के सूप, दूध, दीपक, जल, गिलास, चावल, सिंदूर, धूप, अदरक का हरा पौधा
लोटा, पानी वाला नारियल, नाशपाती, शकरकंदी, हल्दी, मूली, मीठा नींबू, शरीफा, केला, पान, सुपारी, शहद, कुमकुम, मिठाई, गुड़, चंदन, सुथनी, अगरबत्ती, धूप बत्ती, कपूर चावल का आटा और गेहूं।
निष्कर्ष
आशा है आपको यह समझ में आ गया होगा। इस लेख में, हमने आपको Happy Chhath Puja 2021: जानिये Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Timings: जानिए सूर्य को अर्घ्य देने का समय और साथ ही पूरी विधि। के बारे मे बताया, अगर आपको यह लेख पसंद आया हो।
तो, कृपया अपने दोस्त के साथ साझा करें। अगर आप नहीं समझे हैं। तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं। धन्यवाद।
Please do not enter any spam link in the comment box.